जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने किया झंडोत्तोलन
खूंटी: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि खूंटी को नई दिशा और नया रूप देकर आदर्श जिला बनाना है।

उन्होंने भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की राह में सभी को मिलजुल कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।समारोह में उपायुक्त आर. रॉनिटा, डीडीसी आलोक कुमार, जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी, एसपी मनीष कुमार टोप्पो, डीएसपी वरुण कुमार रजक, एसडीओ दीपेश कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कार्यपालक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जिप सदस्य, खूंटी प्रमुख चोटराय मुंडा, समाजसेवी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति के जोश और उमंग से सराबोर रहा।



