टीवीएस रैडर बल्क डिलीवरी सेलिब्रेशन में उमड़ी भीड़, सैकड़ों राइडर्स को सौंपी गई बाइक
रांची : राजधानी रांची के करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट में सोमवार को टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा टीवीएस रैडर बल्क डिलीवरी सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन चालक, ग्राहक एवं डीलरों ने भाग लिया। इस दौरान टीवीएस रैडर बाइक की नई तकनीक, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही सैकड़ों ग्राहकों को टीवीएस रैडर बाइक की डिलीवरी भी सौंपी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनेश सेठ एवं कौशल कुमार शामिल हुए।
सेलिब्रेशन के दौरान कंपनी की ओर से गेम्स, क्विज प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, डांसिंग कार्यक्रम समेत कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर कंपनी के अधिकारियों एवं अतिथियों ने फ्लैग ऑफ कर सैकड़ों टीवीएस रैडर राइडर्स को रवाना किया। इस अवसर पर उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्राहकों और कंपनी के बीच बेहतर संबंध स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि टीवीएस की मोटरसाइकिलें अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं तथा वे स्वयं भी टीवीएस ब्रांड को पसंद करते हैं।
कंपनी के मैनेजर रोशन सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को टीवीएस रैडर की विशेषताओं और नई तकनीकों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि टीवीएस रैडर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और कंपनी भविष्य में ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार इसमें और भी नए फीचर्स जोड़ने पर काम कर रही है।



