जिला वॉलीबॉल संघ ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल, जूस और केले का किया वितरण

खूंटी: रविवार को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आर्ट ऑफ लिविंग खूंटी यूनिट एवं खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से सदर अस्पताल खूंटी में मरीजों के बीच फल, जूस और केले का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानवता और मानव धर्म की भावना के साथ गरीबों, मरीजों तथा छात्र-छात्राओं की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना था। संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग का लक्ष्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।
इस सेवा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, सचिव पीटर मुंडो, बिक्की गुप्ता, मनोज राय गौतम, अनीमा, तनु, कुश, ओम और अमित सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सदर अस्पताल में आयोजित इस पहल से मरीजों एवं उनके अभिभावकों के बीच सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *