नया टोला अम्बाडीहा से विवाहिता युवती हुई लापता, परिजन परेशान

साहिबगंज:- जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के महादेवगंज नया टोला, अम्बाडीहा गाँव से गुरुवार दोपहर से विवाहिता युवती कुसुम देवी लापता हैं। जहाँ इस घटना को लेकर लापता युवती के पिता सुदर्शन ठाकुर ने ओपी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए अपने पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार थाना प्रभारी से लगाई है। वही घटना को लेकर पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित यमुनादास चौधरी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ती है। जहां बीते गुरुवार को उनकी लापता पुत्री कुसुम देवी की सहेली जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशन प्रसाद गांव में रहती हैं उसके घर आई थी और उसकी बेटी को अपने साथ में लेकर कहीं गई थी। उधर घर से अपने सहेली के साथ जाने के बाद से उनकी पुत्री अब तक लौट कर अपने घर वापस नही आई है। वही इसको लेकर पीड़ित पिता ने अपने सभी रिश्तेदारों व जान पहचान वालों के यहां भी पता कर लिया है मगर उसका कोई भी सुराग अब तक नहीं मिला है। आगे उन्होंने बताया कि जब पुत्री की सहेली से उसके मोबाईल फोन पर संपर्क करते हुए जानकारी लेनी चाही तो कोई ठोस जबाब भी नही दिया जा रहा है। आगे कहा कि उसने अपने पुत्री कुसुम देवी की शादी बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत घोघा शंकरपुर गांव में कुछ समय पहले ही की है। वही पुत्री का मोबाईल फोन भी लगातार बंद बता रहा है जहाँ उन्होंने ओपी थाना प्रभारी से अपने पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *