जमशेदपुर में चाकूबाजी में करणी सेना के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत

रांची : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के बाद करणी सेना के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत हो गई. इस घटना ने सोमवार देर शाम पूरे शहर में जबरदस्त तनाव पैदा कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने न सिर्फ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, बल्कि स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और सिटी एसपी के सरकारी वाहन समेत पीसीआर वैन में जमकर तोड़फोड़ की. इस बीच, चाकूबाजी की घटना के समय गश्ती दल की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *