मां-बेटे की धारदार हथियार से गला रेटकर हत्या
देवघर : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के महापुर पंचायत अंतर्गत हेठ नवाडीह गांव में सोमवार देर रात मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रुबेदा बीबी और उसके 12 वर्षीय पुत्र छोटू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मंगलवार सुबह SP प्रवीण पुष्कर, अनुसंधान विंग और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई.


