मेरिट से भरे हैं झारखण्डी कलाकार,  ऊँचाई की ओर बढ़ने में पूरी मदद : बंधु तिर्की

रांची : पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड के कलाकार प्रतिभा से भरे हैं और प्रदेश के सभी कलाकारों को ऊँचाई की ओर बढ़ाने के साथ ही उनकी योग्यता में वृद्धि में वे पूरी मदद करेंगे.

आज राजधानी रांची में होटल बीएनआर में आयोजित एक समारोह में श्री तिर्की ने कहा कि श्री तिर्की ने कहा किझारखण्डी कलाकारों की कला, संस्कृति और पहचान को सशक्त मंच देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. राज्य के कलाकारों को न सिर्फ सम्मान बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा.उन्होंने कहा कि झारखण्ड की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगकर्म को संरक्षित करने के लिये कलाकारों को एक मजबूत संगठन और बेहतर प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है, जिसे यह सोसाइटी पूरा करेगी लेकिन आधुनिक तकनीक और नवीनतम व आधुनिक प्रशिक्षण के बलबूते सभी कलाकारों को भी अपने-आपको अपग्रेड करना चाहिये. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि कलाकारों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे अपनी आपसी एकता को कभी भी कमजोर न होने दें.

आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखण्डी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के कलाकारों के लिये शपथ ग्रहण का आयोजन था. सोसाइटी के प्रदेश कमेटी, प्रमंडल कमेटी एवं जिला कमेटी के गठन के पश्चात सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली. अध्यक्ष के रूप में पवन रॉय ने सबसे पहले शपथ ली. उसके बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी. श्री तिर्की ने पूरी टीम कों ढेर सारी शुभकामनायें दी औरभरोसा जताया कि पूरी टीम संकल्पबद्ध होकर पूरी टीमभावना, एकजुटता और निश्चित-योजनाबद्ध उद्देश्य के साथ काम करेगी.इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री तिर्की के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में किया गया. समारोह में झारखण्ड के सभी जिले से आये कलाकारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. समारोह में उपस्थित सभी कलाकारों ने संगठन से जुड़कर झारखण्डी कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *