जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया
रांची : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची से जमशेदपुर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। वहीं करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान प्रांगण में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन एवं दिशोम जाहेरथान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 22वें संताली परसी माहा एवं ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा है। संताल समाज की भाषा, संस्कृति और पहचान को समर्पित यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और साहित्यिक विरासत का उत्समंच पर स्वागत का दृश्य अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण रहा। पटमदा प्रखंड के बांगुरडा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुशासित और आकर्षक पाइपर बैंड के माध्यम से महामहिम का अभिनंदन किया। छात्राओं द्वारा बैंड पर प्रस्तुत जन-गण-मन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति, अनुशासन और गरिमा से सराबोर कर दिया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।व बन गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति ने इस समारोह को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई है। ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और गर्व का प्रतीक बनकर उभरा है।



