फर्स्ट बिहार कप यूथ मेन-वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप,गर्ल्स के 45 और बॉयज के 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को फर्स्ट बिहार कप यूथ मेन-वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया।

शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार खेल प्रतिभाओं से भरा हुआ है और मुक्केबाजी राज्य की नई पहचान बनेगी। उन्होंने घोषणा की कि हर जिले में आधुनिक बॉक्सिंग रिंग और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) के पूर्व सदस्य असित बनर्जी को खेल जगत में ‘भीष्म पितामह’ की उपाधि से नवाजा गया। 65 वर्षों तक बॉक्सिंग की सेवा में समर्पित रहे असित बनर्जी का योगदान भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को तैयार किया बल्कि उन्हें पिता की तरह स्नेह और मार्गदर्शन भी दिया। उनके प्रयासों से मैरीकॉम, विजेंद्र सिंह जैसे दिग्गज मुक्केबाज उभरे, जिन्होंने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया।

बनर्जी ने कहा,
“संस्था का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। हमारा लक्ष्य मुक्केबाजी में रुचि रखने वाले युवाओं को बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराना है ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा, “बॉक्सिंग केवल मारपीट का खेल नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मसंयम और आत्मरक्षा की कला है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉक्सर को सिर्फ लड़ना ही नहीं, बल्कि यह भी सिखाया जाता है कि कहाँ नहीं मारना है और कहाँ मारना है।

मुख्य मुकाबलों के परिणाम
48 किग्रा (बालक वर्ग): हिमांशु (पंजाब) – स्वर्ण पदक, यमुना नाथ (आंध्र प्रदेश) – रजत पदक
51 किग्रा: हरियाणा के मुक्केबाज – स्वर्ण पदक, बिहार के मानसू – रजत पदक
54 किग्रा: मक्कू सिंह (सारण, बिहार) – स्वर्ण पदक, संजय केशी (पंजाब) – रजत पदक
69 किग्रा: भार्गव रेडी (तेलंगाना) – स्वर्ण पदक, आदित्य कुमार (बिहार) – रजत पदक
48 किग्रा (बालिका वर्ग): चंचल (हरियाणा) – स्वर्ण पदक, साइन प्रनीति (तेलंगाना) – रजत पदक
80 किग्रा (बालिका वर्ग): वाकांडा परविलाका (आंध्र प्रदेश) – स्वर्ण पदक, कुमारी सृष्टि (बिहार) – रजत पदक
विशेष आकर्षण
सारण जिले के मक्कू सिंह को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब दिया गया। उन्होंने 200 प्रतिभागियों में अपनी अद्वितीय क्षमता से यह उपलब्धि हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया।

प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
इस आयोजन को सफल बनाने में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

डॉ. राकेश मिश्र (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
राकेश ठाकरान (राष्ट्रीय महासचिव)
संजीव कुमार (ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन)
अभिषेक कुमार यादव (सचिव)
नीरज कुमार (वॉइस चेयरमैन)
चंद्रमा प्रसाद (कोषाध्यक्ष)
संजीत यादव (औरंगाबाद जिला बॉक्सिंग अध्यक्ष)
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
इस चैंपियनशिप के दौरान यह भी घोषणा की गई कि लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से गर्ल्स के 45 और बॉयज के 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। इनमें से चयनित खिलाड़ी अब 5 सितंबर को रूस रवाना होंगे, जहाँ 7 से 14 सितंबर तक इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि:
स्वर्ण पदक विजेता: ₹5,00,000
रजत पदक विजेता: ₹3,00,000
कांस्य पदक विजेता: ₹1,00,000
कोच: ₹1,00,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *