वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा ने सुनी लोगों की समस्याएं,समाधान का दिया भरोसा

रांची: रांची नगर निगम वार्ड-26 के पार्षद अरुण झा ने अपने वार्ड क्षेत्र का भ्रमण के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया। वार्ड पार्षद रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने के दौरान काफी लोगों से मिलते हैं। इसी दौरान दो बुजुर्ग अपने झोपड़ी में बैठ कर बातें कर रहे थे। इतने में वार्ड पार्षद की नजर फगुवा पर पड़ी। कहा आप लोग क्या बातें कर रहे थे,पेंशन मिलता है! एक बुजुर्ग ने कहा हां,दूसरे ने कहा पेंशन नहीं मिल रहा है। वार्ड पार्षद ने उस बुजुर्ग को गले लगाया, दूसरे बुजुर्ग ने कहा आधार नहीं है। तब तक मुनेश्वर भी आ गए। वार्ड पार्षद ने उनका आधार कार्ड बनवाने का निवेदन किया। साथ ही आम लोगों से आग्रह किया की बुजुर्ग का सहारा बने,सरकारी लाभ दिलाने मदत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *