उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया माँ दुर्गा का दर्शन, जिला वासियों के लिए माँगी सुख-समृद्धि की कामना
गणादेश,रांची :उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को राँची के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का भ्रमण कर सपरिवार माँ दुर्गा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। उन्होंने अपील की कि वे इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएँ।



