582 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक धंधेबाज गिरफ्तार
भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि ललमटिया थाना अंतर्गत जैन मंदिर (मुरी गली) स्थित श्याम कुमार जैन के मकान में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्याम कुमार जैन के मकान से कुल 582 ली विदेशी शराब बरामद किया गया तथा श्याम कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।



