राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से सोमवार को नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा संसदीय कार्यों और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संसद की कार्यप्रणाली और भविष्य के संसदीय दायित्वों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में बैद्यनाथ राम निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बीते गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्ण द्वारा शपथ दिलाई गई थी। शपथ ग्रहण के बाद वे सक्रिय रूप से संसदीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *