केदारनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था ट्रेन से हुआ रवाना

रांची :- केदारनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था आज रांची से रवाना हुआ। श्रद्धालु रांची रेलवे स्टेशन से कोडरमा पहुंचे वहाँ से डॉन एक्सप्रेस से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।भाजपा झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह जी नें सभी केदारनाथ यात्रियों को टीका लगाकर और अंग वस्त्र ओढ़ा कर रवाना किया। अनमोल सिंह के नेतृत्व में लगातार 5 वर्षों से लोअर बाजार चर्च रोड यात्रा के लिए रवाना होते हैं।अनमोल सिंह ने कहा कि यात्रा हरिद्वार से सोनप्रयाग, सोनप्रयाग से गौरीकुंड़ गौरीकुंड से पैदल बाबा केदारनाथ का करेंगे दर्शन के बाद गौरीकुंड होते हुए बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे और उसके बाद गंगोत्री जमनोत्री जाएंगे। बनारस काशी विश्वनाथ दर्शन के करने के उपरांत सभी यात्री वापस रांची लौटेंगे। रांची पहुंचने के बाद देवघर में बाबा को जल चढ़ाएंगे। रवाना होने वाले में नमन भारतीय, अनमोल सिंह,अरविन्द नायक, दीपक कुमार नायक, आशीष कुमार (ऋषि), राज व राजा, मोनू सम्राट,सहित दर्जनों बाबा के भक्तों यात्रा में निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *