कांग्रेस का हाथ हमेशा गरीबों के साथ रहा है: राजेश ठाकुर

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भवन में शनिवार को नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल द्वारा अपने पिता स्व. कन्हैयालाल जैन गंगवाल की पुण्यस्मृति के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों से गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सूर्यकांत शुक्ला, अजय सिंह, छोटू सिंह, नरेन्द्र लाल गोपी, अजय चौधरी, रामानंद केशरी मौजूद थे।
इस अवसर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हाथ गरीबों के साथ हमेशा रहा है। महागठबंधन सरकार भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटती रही है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल बांटते रहे हैं आज कांग्रेस नेता अजय जैन द्वारा अपने पिताजी पुण्य स्मृति पर गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है जो काफी सराहनीय कार्य है। ऐसे कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी हमेशा करते रही है और आगे भी कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल ने कहा कि हमारे पूण्जनीय पिताजी कन्हैया लाल जैन गंगवाल का आज पुण्यस्मृति दिवस है वे हमेशा पार्टी के तहत गरीब जरूरतमंदों को मदद करते थे। उन्हीं के सपनों और सोच को हमने आगे बढ़ाने का कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *