रांची जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में हो रही कठिनाइयों को दूर करने को लेकर डीसी ने की बैठक
रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में राँची जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में हो रही विभिन्न कठिनाइयों के आलोक में एक उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, वर्तमान समस्याओं की समीक्षा करने तथा प्रभावी समाधान निकालने का था।उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि जिले में एलपीजी गैस की मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतर को जल्द से जल्द कम किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपूर्ति प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष निगरानी टीम आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, डिस्ट्रीब्यूटर्स को अतिरिक्त सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा डिलीवरी शेड्यूल को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।एलपीजी से संबंधित शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने ईमेल आईडी lpgranchi2026@gmail.com शुरू की है। नागरिक अपनी समस्याएँ (कालाबाजारी, आदि) इस ईमेल पर सीधे भेज सकते हैं। प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



