रांची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान
रांची : रांची नगर निगम राजधानी रांची शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चला रही है। यह अभियान नगर निगम के प्रशासक के निर्देश पर किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम की बाज़ार शाखा टीम द्वारा सहजानंद चौक, हरमू चौक एवं अरगोड़ा चौक क्षेत्र से कुल 06 अवैध होर्डिंग्स को काटकर पूर्णतः हटा दिया गया। यह अभियान प्रतिदिन संचालित किया जाएगा तथा निगम क्षेत्रान्तर्गत लगाए गए सभी अवैध विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स को हटाने हेतु कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



