राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े चौपारण के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
हजारीबाग (गणादेश) : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मंगलवार को हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 3 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों फिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि चौपारण निवासी उज्जवल कुमार सिन्हा ने अपना वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौपारण में ममता वाहन सेवा हेतु एकरारनामा के तहत दिया था। उसके भुगतान के लिए इन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार से आग्रह किया था। भुगतान के लिए डॉ. सतीश कुमार ने 5 हजार रिश्वत की मांग की थी।उज्जवल कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने ट्रैप टीम गठित कर डॉ. सतीश कुमार को 3 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



