आम बागवानी कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान : मुखिया


बोरोविंग पंचायत स्थित मुरुबंदा में मनरेगा योजना अंतर्गत बबीता देवी पति महेंद्र ओहदार  के जमीन में आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद मुखिया बसंती देवी, बीपीओ कामाख्या प्रसाद द्वारा 
पौधारोपण कर योजना का शुभारंभ किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि आम बागवानी योजना का लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इसलिए सभी किसान इस योजना का लाभ ले और आत्मनिर्भर बने। इससे पूर्व मुखिया के यहाँ पहुँचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया। मौके पर समाजसेवी चित्रगुप्त महतो, चंद्रदेव महतो ,पंचायत सेवक सुमित सिन्हा,  रोजगार सेवक दीपक गुप्ता ,मेट गुड़िया देवी एवं कई मनरेगा मजदूर मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *