बोकारो में हाथियों ने तीन को कुचला….

रांची: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत छुटकी पुन्नू गांव में हाथियों ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया है। हाथियों के झुंड ने एक ही करमाली परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की शाम करीब 7 बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया था।उस समय ग्रामीणों ने मशाल, शोर और अन्य उपायों से हाथियों को किसी तरह भगा दिया। हालांकि खतरा टला नहीं था। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हाथियों का झुंड दोबारा गांव में घुसा और इस बार जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने घरों के गेट तोड़े और अंदर घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *