झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ का एजीएम संपन्न, लिए गए कई निर्णय

रांची। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की वार्षिक आम बैठक रविवार को संपन्न हुई। रांची के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी में आयोजित इस बैठक में संघ के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। भारतीय थ्रोबॉल संघ के महासचिव श्री रमन साहनी एजीएम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। एजीएम में झारखंड थ्रोबॉल संघ की वार्षिक बजट और क्रियाकलापों पर चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

• इन्हें दी गई जिम्मेदारी –

आम वार्षिक बैठक (एजीएम) के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. राजेश गुप्ता पुनः अध्यक्ष चुना गया तथा नगीना कुमार को महासचिव व सौरभ कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

• डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक

यह पूरे झारखंड के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है कि 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड करेगा। प्रतियोगिता को लेकर एजीएम के दौरान विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन समिति के गठन को लेकर चिंतन-मंथन किया गया। झारखंड थ्रोबॉल संघ के नवनिर्वाचित महासचिव नगीना कुमार जी ने बताया कि डॉ. रामेश्वर उरांव 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक होंगे तथा डॉ. राजेश गुप्ता आयोजन समिति के अध्यक्ष व आलोक दुबे आयोजन समिति के सचिव होंगे।

एजीएम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय थ्रोबॉल संघ के महासचिव श्री रमन साहनी जी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भूमि झारखंड में 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा और हमें पूर्ण विश्वास है कि झारखंड थ्रोबॉल संघ की मेजबानी में आयोजित यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी। साथ ही साथ एजीएम के सफल आयोजन को लेकर उन्होंने आयोजकों की शुभकामनाएं दी।

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की कार्यकारिणी कमिटी:
• अध्यक्ष– डॉ. राजेश गुप्ता
• कार्यकारी अध्यक्ष– सुरेश साहू, अरविंदर सिंह देवल, विजेता वर्मा, भारत काशी
• वरीय उपाध्यक्ष– विनोद गोप, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आशुतोष गोस्वामी, हरीश कुमार, जमील अंसारी
• उपाध्यक्ष– मनोज गुप्ता, राज उरांव, लाल मनीष नाथ शाहदेव, शिव शंकर पांडेय, मनोज शर्मा
• महासचिव– नगीना कुमार
संयुक्त सचिव– शंकर गोप, राजेश कुमार, अजीत पासवान, सुशील सांगा, देवव्रत कुमार, नीरज वर्मा, कीर्ति कुमार, भवानी शंकर महतो
• उपसचिव– अमृत सिंह, ऋषिकेश सिंह, संदीप सिन्हा, रामप्रवेश तिवारी, राजेश महतो, रणधीर प्रसाद ज्वाला, अमित पांडे, आकाश कुमार दास, सुरेश चंद्र महतो, टीपू खान
• कोषाध्यक्ष – सौरभ कुमार
• कार्यसमिति सदस्य–सुनीता महतो, सुनील वर्मा, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, अभिषेक शुक्ला, केशव पाठक, सरोज यादव, विवेक कुमार, राकेश कुमार, अमरदीप कुमार, कृष्णमाचारी नाग, बबलू कुमार, अभिषेक झा, शायरा कायनात, सरस्वती उरांव, क्वीन ठाकुर, जेबा परवीन, अन्नू यादव, अरुणा यादव, तमन्ना परवीन, सरिता कुमारी, अमरदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *