झामुमो नेता सुशील पाहन के निधन पर कांग्रेस परिवार ने जताया शोक

खूंटी : खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने झामुमो के खूंटी जिला सचिव एवं खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्व. सुशील पाहन के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “सुशील पाहन जमीन से जुड़े जननेता थे। आदिवासी समाज के हक-अधिकार के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उनके जाने से खूंटी की राजनीति और सामाजिक आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे”। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि सुशील संवाद और जनसेवा में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनका मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा था। खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी इस दुख में उनके परिवार के साथ खड़ी है”। शोक व्यक करने वाले प्रदेश कोर्डिनेटर पीटर मुन्डू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी,नईमुद्दीन खान, सांसद प्रतिनिधि पाडेया मुण्डा,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमीर हुसैन, हेलेन तिडू, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, अनीता नाग, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनमोल होरो, शशिकांत होरो, सोहेल आन्सारी, आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *