राउंडटेबल इंडिया के स्मार्ट पुलिस पोस्ट का ट्रैफ़िक एसपी ने किया उद्घाटन

रांची: राउंडटेबल इंडिया के योगदान से बनाये गए करमटोली स्मार्ट ट्रैफ़िक पुलिस पोस्ट का भव्य उद्घाटन सीनियर एसपी रांची श्री राकेश रंजन के नेतृत्व में ट्रैफ़िक एसपी श्री राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के कर कमलों द्वारा गुरुवार को किया गया ।

मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी रमाकांत रजक, डीएसपी सदर संजीव बेसरा, सार्जेंट परशुराम यादव, थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह एवं राउंडटेबल इंडिया तथा लेडीज़ सर्कल इंडिया के सदस्य मौजूद रहे । राउंडटेबल ने सभी अधिकारियों को मोमेंटो एवं शॉल दे कर सम्मानित किया ।

रांची एंकरेज राउंडटेबल 160, रांची समारिटन राउंडटेबल 244 एवं रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284 के संयुक्त तत्वावधान से दस लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया यह स्मार्ट ट्रैफ़िक एवं पुलिस पोस्ट लगभग तीन सौ वर्गफीट में फैला है । इसमें जवानों के बैठने के लिए आरामदायक कक्ष के साथ साथ दो टॉयलेट का भी निर्माण किया गया है । कक्ष में टफ़ेन ग्लास लगाए गए हैं जिससे बाहर सड़क की गतिविधियाँ देखी जा सकें । ज्ञात हो की इसके निर्माण के लिए रांची नगर निगम से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट प्राप्त कर इसका निर्माण उक्त स्थान पर किया गया है । उक्त जानकारी राउंडटेबल इंडिया झारखंड ओडिशा रीजन के मीडिया प्रभारी पौरुष जैन ने दी ।

उद्घाटन के मौके पर तीनो राउंडटेबल के अध्यक्ष पूर्णविजय सिंह, तनय अग्रवाल, संदीप खेमका, एरिया चेयरमैन यश वर्धित सिंह, वाइस चेयरमैन एवं प्रोजेक्ट कन्वीनर पौरुष जैन, गौरव अग्रवाल, शौर्य मोदी, मोहित पोद्दार, मनीष जैन, संदीप, लेडीज़ सर्कल चेयरपर्सन अंशु गुप्ता एवं आस्था अग्रवाल, रितेश गुप्ता, अरविंद राजगढ़िया, नेहा खेमका, अविराज अग्रवाल, मनप्रीत राजा, सिद्धार्थ चौधरी, आकाश खोसला, प्रतीक अडुकिया, आशीष टेकरीवाल, नीतीश जायसवाल, आकाश खोसला, आकाश सेठी, अनिरुद्ध सरावगी, पीयूष सरावगी, अभिषेक तनेजा, विवेक जैन, अविनाश जैन, लोकेश साहू, कुशल मानेक, सहित बड़ी संख्या में राउंडटेबल लेडीज़ सर्कल के सदस्य उपस्थित रहे । पुलिस के जवानों को मौके पर स्नैक्स पैकेट वितरित किए गए ।

सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है। साथ ही खूंटी में एन डी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है । देश भर में राउंड टेबल ने दस हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है ।

राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य फ्रीडम थ्रू एजुकेशन है जिसके तहत अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल एवं क्लासरूम का निर्माण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *