देश में यदि अदालत को बचाना है तो लोकतंत्र को बचाना होगा : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में झामुमो महासचिव ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।
देश के सर्वोच्च अदालत ने भी यह बात को माना है।देश में यदि अदालत को बचाना है तो लोकतंत्र को बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव से पहले ही राज्यसभा में कहा है कि हम तीसरी बार आयेंगे और चार सौ के पार जायेंगे। देश की जो हालात है,जो संघर्ष हो रहा है, उस वक्त में कोई व्यक्ति यदि यह बातें बोल रहा है तो कही न कही कोई स्पष्ट सोच है और वह सोच है,भारत में लोकतंत्र को समाप्त करना है। इसकी ताकीद सुप्रीम कोर्ट ने भरी अदालत में देश को कही है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और कही न कही भाजपा लोकतंत्र का हत्यारा है। यह बातें पिछले2022 से चल रही है। लोकतंत्र की हत्या पहले महाराष्ट्र,बिहार और ताजा झारखंड में हुई है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि चुनाव मात्र एक अवसर होगा,नतीजा तय है। अब तो फरियाद लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जाने से डर लगता है। क्योंकि भाजपा के नेता ही इसका निर्णय करते हैं। भाजपा देश से विपक्ष को खत्म करना चाहती है। अब तो यह भी लगने लगा है कि चुनाव होंगे या नहीं।
देश में जब आपातकाल स्थिति हो गई थी तो उस समय मीसा कानून लाया गया था। अब तो उससे भी डरावना केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है।
चार्जसीटेड को भाजपा मंत्री बना देती है और जो निर्दोष होता है उसे दोषी करार दिया जाता है।
पिछली बार लोकसभा चुनाव की तिथि पहले भाजपा कार्यालय में घोषित की गई थी और चुनाव आयोग ने उस पर मुहर लगाया था।
आज जो ईडी की कार्रवाई होती है,उसमे पहले भाजपा के पदाधिकारी बोलते हैं और फिर ईडी की कार्रवाई होती है।
लोगों का सेविंग घट रहा है। इस देश के संविधान को बचाना बहुत बड़ा खतरा है। हर स्तर पर चीजों की डील की जा रही है। जनता सब देख रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को सिंगल डिजिट परिणाम हाथ आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *