झामुमो से हुआ मोहभंग, देवीधन टुडू की हुई घर वापसी

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पाकुड़ के झामुमो नेता देविधन टुडू ने घर वापसी कर भाजपा में शामिल हुए।
देवीधन टुडू पूर्व में दो बार महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे है। भाजपा पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष का कमान भी संभाल चुके है।
वे वर्तमान में झामुमों जिला कमिटी के सदस्य है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगो का मोह झारखंड मुक्ति मोर्चा से भंग होता जा रहा है।
कहा कि आदिवासी और झारखंड हित की बात करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा में सिर्फ एक परिवार का हित होता है, किसी दूसरे आदिवासी व्यक्ति का नही। झामुमों में पिता, मां, भाई,भाभी ही एक पार्टी है।
कहा कि आदिवासी का बात बोल बोलकर सत्ता में बैठने वाले झामुमो के नेता बताए कि 4 सालो में आदिवासियों के लिए राज्य सरकार ने क्या किया है।
कहा कि झामुमो सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार आदिवासी महिलाओं के साथ हुआ एवं रूपा तिर्की, राबिका पहाड़िया, संध्या टोपनो, रामेश्वर मुर्मू, सुभाष मुंडा की हत्या यह दर्शाता है कि इस सरकार में आदिवासी कितना असुरक्षित है।
देवीधान टुडू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में घुटन सी हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से प्रभावित होकर पुनः भाजपा में शामिल हुआ हूँ।
कहा कि भाजपा में शामिल होकर सुकून से महसूस कर रहा हूँ।
कहा कि झामुमो में किसी आदिवासी का भला नही हो सकता। वहां दलाल, भ्रस्टाचारी, बिचौलियों का का बोल बाला है। केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनानी है एवं प्रदेश में भाजपा सरकार बनानी है।
मिलन समारोह में झामुमों पाकुड़िया प्रखंड समिति सदस्य लखीराम सोरेन, पाकुड़ मांझी परगना लहान्ति वैशी अध्यक्ष निर्मल टुडू, झामुमो के प्रखंड समिति सदस्य आशीष हांसदा, झामुमों के पाकुड़िया प्रखण्ड सदस्य सनातन देहरी सहित कई लोगो ने झामुमों छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, लक्षमन टुडू, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव, सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *