ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रांची : लोहरदगा से रांची जा रही टू आर एल पेंसेंजर ट्रेन की चपेट में आने एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना रांची के बेड़ो प्रखंड के नरकोपी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लगभग सात बजे घटी। ट्रेन की चपेट में आने से मृतक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नरकोपी थाना प्रभारी विजय मंडल और रेलवे कर्मी घटना स्थल पहुंचे। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर इसे बारे में जानकारी भी मांगी। घटना की सूचना जीआरपी रांची को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *