भाजपा के कार्यकर्ता झामुमो के गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं: दीपक प्रकाश

ध्वस्त विधि व्यवस्था औरआकंठ भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से सदन तक भाजपा का संघर्ष रहेगा जारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता मद में अहंकार की भाषा बोलते हुए लोकतंत्र का गला घोटना चाहते हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने राज्य गठन की प्रसव वेदना झेली है। भाजपा राज्य के संसाधनों को लूटते और बर्बाद होते नही देख सकती।

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वाले इस दर्द को क्या समझेंगे।
कहा कि भाजपा राज्य के सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

कहा कि मुख्यमंत्री जी भाजपा के कार्यकर्ता जब आपातकाल में कांग्रेस के दमन से नहीं डरे तो फिर आज क्या डरेंगे।

कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सदन से सड़क तक खनिज संसाधनों की मची लूट,युवाओं के साथ हुए धोखे,महिलाओं बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार,किसानों के साथ हुए वादा खिलाफी,ध्वस्त विधि व्यवस्था, तुष्टिकरण की पराकाष्ठा,ठप्प विकास कार्य को लेकर संघर्ष केलिए तैयार है। सरकार गठन के साथ ही भाजपा ने सदन से सड़क तक जन भावनाओं के अनुरूप लगातार जनविरोधी नीतियों कार्यक्रमों का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपराधियों,बलात्कारियों को भले सजा नही दी सके लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने में तनिक भी पीछे नही रही। फिर भी भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नही है।

कहा कि जब आम आदमी अपनी सही मांग केलिए रोड जाम करता है तो हेमंत सरकार की पुलिस उसपर मुकदमा करती है लेकिन मुख्यमंत्री जी को सड़क पर भाषण देने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होती।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी जनता को कब तक आप धोखा देते रहेंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने आपको मुख्यमंत्री बनाया है।इसलिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मर्यादाओं के पालन की आपसे जनता अपेक्षा करती है।

कहा कि मुख्यमंत्री जी देश और राज्य आपके प्रोपगंडा से नही बल्कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं ,व्यवस्थाओं से चलेगा। आप उसके एक प्रमुख अंग हैं। आप पाक साफ हैं तो आपको फिर डरने की क्या बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *