स्व कैलाशपति मिश्र ने पार्टी को जन जन तक पहुंचाने में अपने जीवन की आहुति दी: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्र जी की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि स्व मिश्र एक महामानव थे जिन्होंने अपने जीवन की आहुति पार्टी की विचारधारा ,कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने केलिए दी।
उन्होंने कहा कि आज ऐसे महान विभूतियों के त्याग एवम तपस्या का ही परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। देश की जनता की पहली पसंद भाजपा बनी है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व मिश्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि आदर्श थे जिन्होंने पार्टी केलिए असंख्य कार्यकर्ता को गढ़ने का काम किया।
कहा कि स्व मिश्र का व्यक्तित्व एवम कृतित्व कार्यकर्ताओं केलिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कोषाध्यक्ष दीपक बंका,पार्टी के मुख्य सचेतक विधायक विरांची नारायण,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सह मंत्री सूरज चौरसिया,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,सरोज सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *