भाजपा ने जनजाति समाज को सम्मान देने का किया है काम: लुईस मरांडी

रांची : भाजपा नेत्री सह पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय परिवार के लिए अनेक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्हें सम्मान देने का काम भाजपा ने किया है। रैली के माध्यम से उन विकास योजनाओं को हमारे नेता ने बताने का काम किया है। रैली में उपस्थित जनजातीय परिवारों के चेहरे पर उत्साह दिख रहा था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण गौर से सुनने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड को सोरेन परिवार ने बेचने का काम किया था। जो नेता राज्य को बेच सकता है वह राज्य की जनता का सुख कैसे देख सकता है।
पूर्व मंत्री ने कहा झामुमो जिन वादों को लेकर सत्ता में आई उन वादों को भी भूल गई है। जनता का अब झामुमो से मोह भंग हो चुका है,अब दोबारा राज्य में झामुमो की सरकार बनने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *