झामुमो और कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ छलावा किया: हरिकृष्ण सिंह

रांची : मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राजधानी रांची में भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा आयोजित आदिवासी रैली सफल रही। आदिवासियों में काफी उत्साह देखा गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदिवासियों में नई ऊर्जा भरने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के अनुसूचित जनजाति समाज हमेशा भाजपा के साथ है। भाजपा ने जो अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए किया है वह किसी भी पार्टी ने नहीं किया है।


पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस,झामुमो और राजद ने आदिवासियों के साथ छलावा किया है। आदिवासियों की जमीन लूटने का काम किया। भाजपा ने आदिवासियों के विकास के लिए अलग राज्य झारखंड का गठन किया है। यही नहीं पूर्व की रघुवर सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया । लेकिन वर्तमान की सरकार ने उसे बंद करने का काम किया है। राज्य की जनता वर्तमान सरकार से तंग आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *