विधानसभा सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकाए के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। हर जगह लूट और भ्रष्टाचार का आलम है। स्थानीय नियोजन नीति का गठन नहीं हुआ है। भाजपा विधायक अनंत ओझा,जय प्रकाश पटेल सहित भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *