रांची में होगा देश का सबसे बड़ा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह : आलोक कुमार दूबे
15 से 20 हजार बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
रांची :पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा झारखंड में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह इस बार भव्यता और महत्व के नए आयाम छूने को तैयार है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर आज पासवा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी राँची में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से कई बड़े और अहम निर्णय लिए गए। श्री दुबे ने बताया कि इस वर्ष का छात्र सम्मान समारोह न केवल संख्या के लिहाज से, बल्कि उद्देश्य और संदेश के लिहाज से भी अब तक का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होगा।पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने बताया कि 70% से अधिक अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित, स्टेट टॉपर्स को मिलेगा विशेष पुरस्कार
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, सीबीएसई, आईसीएसई और झारखंड बोर्ड (JAC) की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, बोर्ड परीक्षाओं के स्टेट टॉपर्स को विशेष पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।यह निर्णय उन छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है, जो सतत मेहनत और समर्पण से अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। “हर वर्ष की भांति इस बार भी पासवा झारखंड की धरती राँची पर इतिहास रचने जा रहा है। इस वर्ष हम 15,000 से 20,000 बच्चों को एक ही मंच पर सम्मानित करेंगे। यह न केवल संख्या में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, बल्कि इसका उद्देश्य भी बेहद प्रेरणादायक होगा – हर मेहनती बच्चे को समाज के सामने सम्मानित करना।”
आज की बैठक में महानगर अध्यक्ष पासवा डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा, प्रदेश सचिव संजय प्रसाद,रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद अंसारी, डायरेक्टर अल्ताफ अंसारी, पासवा के विशाल सिंह, मोहम्मद अजहर, अंकिता कुमारी, रूपा राव, सलोनी कुमारी,अनामिका कुमारी,मो.फैजान,सुश्री रुकसार मुख्य रूप से उपस्थित थे।



