अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बने अंकेश
पटना। बिहार की राजधानी पटना से अंकेश कुमार को अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता, अनमोल कुमार ने बिहार के कर्मठ एवं जुझारू समाजसेवी, अंकेश कुमार को बिहार प्रदेश का राज्याध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावे आलोक श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सचिव, गीता गर्ग पूर्वी दिल्ली को प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के उमेश कुमार साह को प्रदेश महासचिव, गोंडा ( उत्तर प्रदेश ) के पारूल साहू को प्रदेश सचिव, जमशेदपुर ( झारखंड) के रमेश कुमार साह को जिला अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य के ललिता को जिला महासचिव मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया।
उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वाले में राष्ट्रीय संरक्षक, राजेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, विशाल कौशिक और नवीन शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मनिंदर कौर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, शशि कुमार देवांगन शामिल हैं, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के दूरदर्शिता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सहयोग से संगठन को काफी मजबूती मिलेगा और संगठन विधवा दिव्यांग और महिला जनों के लिए अधिकाधिक कार्य करेगी। इसके लिए इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया है।



