डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारीयों के साथ की बैठक, नये आपराधिक कानून यथा-भारतीय न्याय संहिता 2023 की समीक्षा की

रांची : झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में नये आपराधिक कानून यथा-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सफल कार्यान्वयन के संदर्भ में गठित विभिन्न समितियों के द्वारा अब तक किए गए कार्यों के संबंध में समीक्षा की.

डीजीपी ने समीक्षा के क्रम में गठित उक्त समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों से नए अपराधिक कानून यथा-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के कार्यान्वयन के मद्येनजर उक्त समितियों के उद्देश्यों यथा- डिजिटल सोप्स  की तैयारी /डिजिटल  अनुसंधान में । ट्रांजीशन का पर्यवेक्षण / निगरानी / वित्तीय आवश्यकताओं का आंकलन एवं क्रय का प्रस्ताव / जमीनी स्तर पर तकनीकी ढ़ाँचे की तैनाती और उसके रख-रखाव / नये आपराधिक कानूनों के संबंध में आम जनता को जागरूक करने संबंधी सतत् अभियान की कार्रवाई 06 । थीमों पर करने / सोप्स,सिर्कुलर्स मैनुअल्स आदि रूप-रेखा तैयार करने / पुलिस और सभी स्टेक होल्डर्स के सभी पदो के लिये बहुस्तरीय प्रशिक्षण विकसित करने और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने से संबंधित व्यापक रूप से चर्चा की गयी। निर्देश दिया गया कि उक्त सभी समितियाँ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, ताकि राज्य में नवीन विधियों का क्रियान्वयन समयबद्ध  एवं प्रभावशाली रूप से सुनिश्चत किया जा सके l इस बैठक में विशेष सचिव, गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे, मनोज कौशिक, अखिलेश कुमार झा, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, क्रांति कुमार गडिदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, नरेन्द्र कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, श्री सुनिल भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक, पलामू, पटेल मैयुर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झा०स०पु०, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड,  धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, जंगल वारफेयर स्कुल, नेतरहाट, अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संचार एवं तक० सेवाएं, चन्दन कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड एवं समिति के नामित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *