सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो ने समाहरणालय में किया धरना प्रदर्शन

खूंटी:सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
जिसमे विधायक सुदीप गुड़िया ,खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा उपस्थिति रहे। धरना प्रदर्शन के नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने किया।
मौके पर संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि देश में जाति जनगणना से पहले सरना कोड लागू किया जाना चाहिए। सरना कोड बहुत महत्वपूर्ण मांग है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा से सरना कोड बिल पारित कर राजभवन भेजा था जो कि अभी तक राजभवन के माध्यम से बिल को केंद्र सरकार को भेजना था। अबतक मामला लंबित हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने की घोषणा कर दिया है।जब तक सरना कोड लागू नहीं होता है तब तक विरोध प्रदर्शन चालू रहेगा।
वहीं खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि हम आदिवासी समाज आज अपने अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं ।हमें हर हाल में सरना कोड लागू करना है और इसके लिए हम आखरी सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि हम सभी झारखंड वासी और समस्त देशवासी एवं आदिवासी समाज का मुख्य सरना कोड है जो कि इसकी लड़ाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हम सभी लड़ रहे हैं। विधानसभा से भी इस बिल को पास करके भेजा गया लेकिन अभी तक केंद्र इसे लागू नहीं की है। झामुमो जिला सचिव सुशील पहान,केंद्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, भोलानाथ लाल, उपाध्यक्ष सानिका बोदरा, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल,उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुण्डा,राहुल केशरी, वीरेन कंडुलना,अमृत हेमरोम,महिला मोर्चा पुर्व ज़िलाध्यक्ष स्नेहलता कन्डुलना,अमरनाथ मुंडा,शुशांति कोनगाड़ी, शिशिर तोपनो,विधायक प्रतिनिधि दिकसान पूर्ति, खूँटी प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो, महादेव मुण्डा,फिरोज खान, मोजीर अंसारी, बिलेद्र सिंह, प्रदीप केशरी, शंकर सिंह मुण्डा,सँदीप तिड़ू,सलन ओड़या, विनोद उरांव, रोबिन तोपनो, जयदीप तोपनो, जेम्स आईंड, मुकेश सिंह, अरमान तोपनो, गबरियाल आईंड, फिलीफ डाहंगा,देवनाथ मघईया, दीपक भूईया,कुंवर सिंह मुणडरी,अर्जुन मुंडा, छत्री हेमरोम शम्भु शर्मा, भोला साहू, रोशन उरांव, सुखराम उरांव,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *