विधानसभा सत्र: नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन,सत्ता पक्ष ने इसे नौटंकी कहा

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। बुधवार को भी भाजपा विधायक गेरुआ रंग की टीशर्ट में लिखे 60-40 पहने सदन के बाहर और अंदर पहुंचे। सदन शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने प्रदेश में स्थानीय नियोजन नीति लागू करने की मांग की।

साथ ही 60-40 नैय चलतो के नारे लगाए,युवाओं को गुमराह करना बंद करो के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक विरांची नारायण ने कहा कि स्थानीय नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। सीएम इस मुद्दे पर सदन से भागते हैं। यह सरकार नहीं सर्कस है। राज्य की जनता को यह जानने का अधिकार नहीं है क्या 1932 क्या है। वहीं अनंत ओझा ने कहा कि सरकार नौजवानों के सवालों से भाग रही है।1932 के नाम पर राज्य को आग में झुकने का काम कर रही है।
भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नियोजन नीति पर सीएम हेमंत सोरेन को सदन में बोलने में क्या आपत्ति है,क्यों बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो और कान विधायकों को भी नियोजन नीति पर समझ में नहीं आ रहा है।
भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पिछले दरवाजे से सरकार राज्य के युवाओं को धोखा देने का काम किया है।
भाजपा विधायक रणधीर सिंह,नीरा यादव,अमर बाउरी, अर्पण सेन गुप्ता,सीपी सिंह आदि विधायकों ने कहा कि झारखंड के नौजवानों के भविष्य के साथ यह सरकार खिलवाड़ करने का काम कर रही है। आज झारखंड पूरे देश में बदनाम हो रहा है।  सरकार ने विधानसभा में 1932 पास कराया था। खतियानी जोहार यात्रा निकाली। जनता के आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। वहीं आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार की नियत और नीति में फर्क है। कभी 60-40 तो कभी 1932 की बात करती है। सीएम को इसमें स्पष्ट करना चाहिए।
वहीं सत्तापक्ष से पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि 1932 पर भाजपा ने ही अडंगा लगाया है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसे नौंवी सूची में शामिल कराए। सर्वदलीय बैठक कर रात्रपति से मुलाकात कर इसे पारित कराए। भाजपा नहीं भी चाहेंगे तब भी राज्य में 1932 लागू होगा। उन्होंने कहा कि सदन में जब एक मंत्री को भाजपा झेल नहीं पाते हैं तो सीएम को कहां से फेस कर पाएंगे।
कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पाण्डेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राज्य के युवाओं को भाजपा ने क्यों नहीं नौकरी दिया। कांग्रेस को राज्य के युवाओं का दर्द है और समय पर उनको नौकरी दिया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आठ साल मोदी जी ने कितने युवाओं को रोजगार दिया है। हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को नौकरी देने के प्रति संवेदनशील है।
कांग्रेस विधायक नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा सदन की कार्रवाई बाधित कर रही है। सदन में और भी विधायक है उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है। जनता के मुद्दे सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *