श्री राणी सती मंडल का 42 वां वार्षिकोत्सव भक्ति श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

रांची: श्री राणी सती मंडल रांची का 42 वां वार्षिकोत्सव मारवाड़ी भवन मे अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री राणी सती दादी जी का दरबार का भव्य एवं अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार कोलकाता से आए कुशल कारीगरों एवं शिल्पकारो द्वारा किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे पंडित श्याम भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन किया। गणेश पूजन के मुख्य यजमान विनीता- विशाल सिंघानिया थे। तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ सदस्य सांवरमल बुधिया, बालकृष्ण परशुरामपुरिया सोहनलाल बंसल ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान से पूजन कर पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कोलकाता के निशा सोनी एवं मोनू मोर के नेतृत्व में मंगल पाठ भजन कीर्तन किया गया। मंगल पाठ में 501 महिलाएं परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा मे सुसज्जित होकर दादी जी के जीवन चरित्र पर मंगल पाठ की। एवं संगीतमय संकीर्तन पर खूब झूमी। दादी जी पांच देवताओं के साथ महल से बाहर आकर अपने भक्तों पर खूब आशीर्वाद बसाई पूरा दरबार दिनभर भक्तिमय एवं दादीमय से गुंजायमान रहा। समाजसेवी कमल मोर एवं राजेश अग्रवाल ने दादी जी को चुनड़ी ओढ़ाकर अलौकिक श्रृंगार किया। एवं सवामणी एवं छप्पन भोग का भोग लगाया गया जिसमें तीन हजार से भी अधिक भक्तों ने श्री दादी जी का भोग ग्रहण किया। तत्पश्चात श्री दादी जी के दरबार रांची के श्री हनुमान मंडल के भजन गायको द्वारा अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, ख्याति प्राप्त भजन गायक निशा सोनी एवं मोनू मोर ने अपने समधुर भजनों से गंगा प्रवाहित कर श्री रानी सती दादी जी के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। इनके गाए भजनों मे-
नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है..
डोली चढ़कर दादी जी ससुराल चली..
दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी..
हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे….
सजा है प्यारा दरबार दादी जी का…
मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुखाई..
भजनों पर हजारों भक्तगण झूमते रहे।
रात्रि 10 बजे सामूहिक महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव को सफल बनाने में-मंडल के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला, महोत्सव संयोजक निर्मल बुधिया, राजेंद्र केडिया, अरविंद मंगल, महेश कनोडिया, राजेश पोद्दार, मनोज अग्रवाल, पवन फोगला, अशोक सराफ, दिनेश गोयल, सुशील बजाज, अरुण बाजोरिया, हरीश अग्रवाल, मनीष बागला सुमित गाड़ोदिया, राजन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विजय खोवाल, विशाल सिंघानिया, वीरेंद्र बंसल, भारत बगड़िया, मुकुंद परशुरामपुरिया, अभिषेक केडिया, कैलाश सामोता, अमित खुतेता, अशोक बांका, आनंद टाईवाला, मंटू अग्रवाल, विनोद टांटिया, रोहित सरावगी, संजय सर्राफ, आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *