बीवी का मतलब “विनाश भारत” और जी का मतलब “केंद्रीयकरण की गारंटी : केशव महतो कमलेश
रांची : मनरेगा बचाओ सग्राम के तहत पूर्ब घोषित कार्यकर्म मे रविवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित की गई इसी कड़ी में आज रांची में महात्मा गाँधी के प्रतिमा (बापू वाटिका )के समक्ष मनरेगा से महात्मा गाँधी का नाम हटाये जाने तथा योजना से रोजगार की गारंटी खत्म करने के बिरोध मे उपवास कार्यक्रम आहूत की गई।
उपवास कार्यकर्म को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि नया कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है गरीबों के रोजगार के संवैधानिक अधिकार को खत्म करता है और इसका सबसे अधिक असर दलितों आदिवासियों एवं गरीब महिलाओं पर पड़ेगा उन्होंने नए कानून पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार अधिकार नहीं रहा बल्कि यह सरकार की मर्जी पर निर्भर होगा हर साल 5से 6करोड़ ग्रामीण परिवारों को संकट के समय मनरेगा सुरक्षा कवच प्रदान किया लेकिन नए कानून से अब पूरी शक्ति केंद्र के पास केंद्रित हो जाएगी पंचायतें केवल क्लर्क बनकर रह जाएगी काम केवल उन्हीं पंचायत में मिलेगा जिन्हें केंद्र सरकार अधिसूचित करेगी कई पंचायत को फंड नहीं मिलेगा जिससे स्थानीय योजना बाधित होगी और 73 में संविधान संशोधन की भावना का उल्लंघन होगा नए कानून के तहत योजना में बजट की सीमा और मानक आवंटन पहले से तय होंगे जिससे फंड खत्म होने पर काम रुक जाएगा मनरेगा में महंगाई से जुड़ी अधिसूचित मजदूरी दी जाती थी नए कानून में इस निश्चित को खत्म कर दिया गया है इसके अलावा अब कृषि के पीक सीजन में 60 दिन काम नहीं मिल सकेगा जब गांव में सबसे ज्यादा परेशानी होगी तो सरकार कानूनी तौर पर काम देने से मना कर सकती है उन्होंने कहा कि कागज के पन्नों से तो आप साजिश करके गांधी का नाम हटा सकते हो लेकिन देश के 140 करोड़ जनता के दिलों में गांधी कल भी राज करते थे और आज भी इसे हटाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजदूरों की लड़ाई कल भी लड़ा करती थी और आज भी हम इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे अंजाम तक पंहुचा कर ही हम दम लेंगे
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हम इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है गांधी के सपनों को हम गांधी के देश में कुचलने नहीं देने
आज के इस उपवास कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदीप तुलस्यान, रविन्द्र सिंह, शमशेर आलम,ज्योति सिंह माथारू, राकेश सिन्हा,कुमार राजा सोमेश्वर मुंडा,आलोक दुबे किशोर सहदेव, मोहम्मद तौसीफ,राजेश सिन्हा सनी अमरिंदर सिंह,सुनील सिंह,संजय कुमार,नीतू देवी, शाहबाज अहमद सहित सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे



