गंगा नदी में डूबी नाव, सवार थे मजदूर, 10 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका

पटना। गंगा नदी में नाव डूबने से 10 से अधिक लोगों की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा पटना के मनेर और सारण के बीच हुआ है। जहां दो नावों के डूब जाने से 10 से अधिक लोग लापता हैं। जानकारी के अनुसार बालू के अवैध खनन में लगी इन दोनों बड़ी नावों पर मजदूर सवार थे। जानकारी के अनुसार नावों पर सवार 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस इलाके में गंगा नगी में पानी का धार काफी तेज हो चली है। पटना में भी गंगा खतरे के निशान तक पहुंचने ही वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, मनेर और सारण के बीच गंगा नदी में अहले सुबह दो नावें आपस में टकराने के बाद डूब गईं। इस हादसे के वक्‍त काफी तेज हवाएं चल रही थीं। तेज हवाओं के कारण गंगा की लहरें और अध‍िक विकराल हो गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों नावों पर करीब दो दर्जन मजदूर एवं नाविक सवार थे। एक नाव लालगंज के खंदा चक की बताई जा रही है, जबकि दूसरी नाव के बारे में पता नहीं चल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि नदी में डूब रही नाव पर सवार लोगों को तैर कर दूसरी नाव के सहारे निकलते भी देखा गया है। दोनों नावों पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *