लायंस क्लब रांची समर्पण ने सीनियर सिटीजन एवं शेल्टर होम केयर डे को अत्यंत संवेदनशीलता, प्रेम एवं समर्पण के साथ मनाया
रांची : लायंस क्लब रांची समर्पण ने सेवा सप्ताह के सातवें दिन सीनियर सिटीजन एवं शेल्टर होम केयर डे को अत्यंत संवेदनशीलता, प्रेम एवं समर्पण के साथ मनाया।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए भोजन एवं सायंकालीन नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई। जहाँ भोजन को Ln सुमिता बेदी एवं Ln संगीता जुल्का ने अत्यंत स्नेह और अपनत्व के साथ तैयार किया, वहीं सायंकालीन नाश्ते की व्यवस्था Ln पूनम मेवारा द्वारा प्रेमपूर्वक की गई। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव के लिए क्लब की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।वृद्धाश्रम की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए Ln शिव प्रिया सिंह द्वारा मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया, जो वहाँ के निवासियों के लिए एक उपयोगी एवं सराहनीय सहयोग सिद्ध हुआ। इस सहयोग के लिए वृद्धाश्रम प्रबंधन एवं देखरेख करने वाले सदस्यों ने हृदय से प्रसन्नता एवं कृतज्ञता व्यक्त की।इस सेवा कार्य में Ln सुमिता, Ln संगीता, Ln सीमा, Ln सिंधु, Ln संजीविनी साहू, Ln रुपम झा, Ln प्रीति, Ln नीलम, Ln पूनम मेवारा एवं Ln रीना की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सेवा की भावना और भी सशक्त हुई।यह संपूर्ण कार्यक्रम लायंस क्लब रांची समर्पण की अध्यक्ष Ln रीना अग्रवाल के प्रेरणादायक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनकी सोच सेवा को सदैव मानवीय स्पर्श प्रदान करती है। इस कार्यक्रम माध्यम से लोगों के बीच यह यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे सेवा कार्य भी बड़ी मुस्कान और अपार संतोष दे जाते हैं।
लायंस क्लब रांची समर्पण समाज के हर वर्ग तक प्रेम, सम्मान और सहयोग पहुँचाने के अपने संकल्प पर निरंतर अग्रसर है।



