राज्यसभा की 18 स्थायी समितियों में फेरबदल, बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति ने 23 जुलाई को विभिन्न विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में कई सदस्यों का मनोनयन किया है। इसके साथ ही कुछ समितियों में सदस्यों के बदलाव की भी घोषणा की गई है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 18 विभागीय संसदीय स्थायी समितियों में नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति में बैद्यनाथ राम को जिम्मेवारी मिली है। वहीं वाणिज्य संबंधी समिति में प्रवीण चक्रवर्ती, सना सतीश बाबू और खियांगते लल्तलुआंगकिमा को सदस्य बनाया गया है। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल समिति में परिमल नाथवानी और गृह मामलों की समिति में तरुण चुघ को नामित किया गया है। उद्योग समिति में नीरज डांगी और विजय चिंताकायला को जगह मिली है। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन समिति में अधिकारिमायुम शारदा देवी को सदस्य बनाया गया है।
कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण समिति में महेश केवट और जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा, जबकि रसायन एवं उर्वरक समिति में रमेश लिंगामेनेनी को मनोनीत किया गया है। कोयला, खान एवं इस्पात समिति में एम. नागराजा तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति में राजनीश कुमार अग्रवाल और भाष्यम राम कृष्ण को जिम्मेदारी दी गई है।
रक्षा समिति में पवन खेड़ा, विदेश मामलों की समिति में राजेश परमानंद शुक्ला, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण समिति में मानसिंह मेरामन परमार तथा आवास एवं शहरी कार्य समिति में देबाशीष सामंतराय को सदस्य बनाया गया है।
श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास समिति में जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया और डॉ. सतीश पूनिया, रेलवे समिति में डॉ. अलका सिंह, राजेंद्र हिरालाल जैन और दिलीप कुमार राय को शामिल किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समिति में डॉ. मुकेशभाई जे. राठवा और जल संसाधन समिति में ताई टैगक को नामित किया गया है।
इसके अलावा रेलवे समिति में मुकुल वासनिक के स्थान पर मंसूर अली खान को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *