खूंटी में दिसोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि सभा, मरीजों के बीच कंबल व फल वितरण

खूंटी: दिसोम गुरु शिबू सोरेन के 82वां जन्मदिवस के अवसर पर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के अध्यक्षता में जिला कार्यालय, खूंटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिसोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक नेता बल्कि पूरे झारखंड के आदर्श हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित और वंचित वर्गों के हित में काम किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दिसोम गुरु के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले शिबू सोरेन की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया, जिसके बाद सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूरी टीम जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में सदर अस्पताल, खूंटी पहुंच कर सदर अस्पताल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके साथ ही मरीजों को फल और ब्रेड भी बांटे गए। इस मानवीय पहल के माध्यम से झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। मरीजों और उनके परिजनों ने इस सहयोग के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वर्गीय पड़हा राजा सोमा मुंडा जी के परिजनों से मिले… झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्व.पड़हा राजा सोमा मुंडा जी के परिजनों से मिलकर सोमा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

ज़ुबैर अहमद जी ने कहा कि पड़हा राजा आदरणीय सोमा मुंडा जी की मृत्यु की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। उनकी मृत्यु केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं है, बल्कि हमारे पूरे आदिवासी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है।

झामुमो इस जघन्य घटना के विरुद्ध अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता करते है और प्रशासन से स्पष्ट मांग करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों को अविलंब सलाखों के पीछे भेजा जाए। दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक मिसाल बने। झामुमो पूरे परिवार के साथ खड़ा है। जो भी सहयोग की अपेक्षा है हम साथ है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सभा मुंडा जी के स्मृति पर 1 मिनट के लिए मौन रखा गया।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कंडुलना,जिला सचिव सुशील पहान, उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केसरी,प्रवक्ता तौकीर आलम, सह सचिव माेजिर अंसारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, महिला मोर्चा सह सचिव असगरी खातून, अर्चना नाग,किसान मोर्चा अध्यक्ष मांगू होरो, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश नाग मुंडा, उपाध्यक्ष उपेन्द्र पहान, बेरगा मुंडा, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कमलेश महतो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो,अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मो. शमीम अंसारी,कोषाध्यक्ष तनवीर खान,युवा मोर्चा सह सचिव एजाजुल अंसारी,संगठन सचिव विनोद संगा, सुभाष तिग्गा, रोकी लकड़ा, कुणाल मांझी,राजेश मुंडा, बामरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा,गुटजोरा पंचायत सचिव राम होरो,तोशिफ अंसारी, शमीम अंसारी, लाका मुंडा,राहुल राय मुंडा, लोहर सिंह स्वांसी, तीटूस टूटी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन का उद्देश्य दिसोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *