भोजपुरी फिल्म ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द होगी रिलीज

संजय लालटन – पटना : ब्लूम लोटस यूनिवर्सल प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। यह फिल्म रिलीज को तैयार है। फिल्म शीघ्र ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह जानकारी फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ एक देश भक्ति और पारिवारिक प्रेम कथा पर आधारित एक खूबसूरत फिल्म है जिसका निर्माण हमने बिग स्केल पर किया है। हम फिल्म को रिलीज करने की सारी तैयारियां भी पूरी कर चुके हैं।

फिल्म की अभिनेत्री गुंजन पंत हैं। जिन्होंने इस फिल्म की कहानी को लेकर बातचीत में कहा कि प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ एक देश भक्ति फिल्म है जो की हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के पृष्टभूमि पर आधारित फिल्म है। लेकिन यह दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी देगी। हमने फिल्म को बेहद खास तरीके से तैयार किया है। फिल्म के संवाद आपके दिल को छू लेंगे तो आप हमारी फिल्म के गानों पर झुमने को मजबूर हो जाएंगे एक्शन और इमोशन फिल्म की एडिशनल ब्यूटी है। जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हमने एक परफैक्ट कमर्शियल सिनेमा बनाई है, कुछ दिनों में दर्शकों के बीच होगी। उम्मीद है कि आप सभी अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर हमारी फिल्म को देखेंगे और अपना सुझाव और आशीर्वाद भी
जरूर दें।

ब्लूम लोटस यूनिवर्सल प्रा. लि. मुंबई के श्री नागराज जी व गौरव जी हैं। उन्होंने कहा कि ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ ऑल इण्डिया सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। ये फिल्म हिन्दू – मुस्लिम और हिन्दुस्तान / पाकिस्तान की कहानी है फिल्म का हीरो जो की अपने देश के लिये मर मिटने को पाकिस्तान जाता है हिंदुत्व की रक्षा करने को तत्परता है। जिसके पोस्टर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन दिग्गज कलाकार अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं।

आपको बताते हैं कि प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ के निर्माता संजय कुमार यादव हैं। निर्देशक श्री गोपाल पाठक हैं। गीत – संगीत मुन्ना दुबे का है। डीओपी महेंदर थापा हैं। अशोक महंत कोरियोग्राफर है। पीआरओ संजय लालटन हैं। फिल्म में मुख्य रूप से विराज भट्ट, गुंजन पंत, प्राची सिंह, हेमंत बिरजे, बृजेश त्रिपाठी, गिरीश शर्मा, पवन कुमार, यशवंत कुमार, इंद्रमणि, राम कुमार भगत, ललित झा, सत्यनारायण शाह, बालकृष्ण शर्मा, कोमल झा, मसूरी लाल यादव नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *