भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहतु से कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का किया शुभारंभ

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलीहतु से सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय,सुखदेव भगत,पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा,खूंटी जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,सायुम अंसारी सहित कई कांग्रेसी नेता हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए।


कांग्रेसियों ने यात्रा करने से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के अंदर जिस प्रकार से नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है

उससे विपरित राहुल गांधी जी के नेतृत्व में महती आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उसके उद्देश्यों को लेकर ज़न जन तक पहुंचना है l  समाज बढ़ रही नफरत , बेरोजगारी , कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आमजनों को जागृत करने का भी काम करना है । इस यात्रा को प्रदेश के सभी  प्रखंडों में एक हजार नये सदस्य बनाने हैं, सशक्त बूथ कमेटी का गठन करना, प्रखंड मंडल एवं पंचायत स्तर तक सशक्त कांग्रेस कमेटी का गठन सुनिश्चित कराना प्रखंडों में अनिवार्य रूप से कार्यालय की स्थापना कराना है।  राहुल गांधी जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में देश का प्रधानमंत्री बना कर कांग्रेस पार्टी को राष्ट्र सेवा का मौका मिले ऐसा संभव करना है l
वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनलोगों को समाज में फैली नफरत को मिठना है। हमारी यह यात्रा प्रदेश के सभी जिले में प्रखंड और पंचायतों में जायेगी। कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा उलीहतू से सैको पहुंची। वहां पर थोड़ी देर विश्राम करने के बाद आगे के लिए कांग्रेसी रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *