सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

पटना। राजधानी में मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना शहर में लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं।वहीं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सभी संबंधित एसडीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें। पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें। अतिक्रमण अभियान में
प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं।
आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित एसडीओ व एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाने व व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में 10.00 बजे से 2.34 बजे तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। जहां नेहरू पथ, शेखपुरा मोड़ से राजा बाजार, जगदेव पथ मोड़ तक रोड के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 4 ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 10,500/- जुर्माना वसूल किया गया।वहीं
बांकीपुर अंचल में 12.00 बजे से 04.15 बजे तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया।यहाँ हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, नाला रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 18,500/- जुर्माना वसूल किया गया।वहीं
पटना सिटी अंचल में 10.40 बजे से 02.00 बजे तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। यहाँ चौक थाना से गुरूद्वारा भगत सिंह चौक मोड़ से बाललीला हरिमंदिर गली तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 15 अवैध बैनर/पोस्टर, दुकान, ठेला, गुमटी इत्यादि हटाया गया तथा स्क्रैप्ट जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 5,500/- जुर्माना वसूल किया गया।वहीं
नगर परिषद् फुलवारीशरीफ में 10.00 बजे से 02.00 बजे तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। यहाँ वाल्मी से एम्स गोलम्बर तक सड़क के दोनों तरफ से अस्थायी एवं नाला पर से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 30 अवैध पोस्टर/बैनर, ठेला, बाँस, रोड का मलबा हटाया गया तथा ठेला, बाँस, रोड का मलबा जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 38,500/- जुर्माना वसूला गया।
आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।वहीं
आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो व यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।
आयुक्त डॉ. सिंह ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया।
गौरतलब हो कि आयुक्त द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। उनके निर्देश पर डीएम पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री कार्तिकेय के. शर्मा व नगर आयुक्त, पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर/संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *