पुलिस मुठभेड़ में 15लाख का ईनामी नक्सली मार्टिन कर करकेटा ढेर,हथियार सहित का कई सामग्री बरामद
रांची : गुमला जिले के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में15लाख का ईनामी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का कुख्यात जोनल कमांडर मार्टिन करकेटा मारा गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मार्टिन अपने साथियों के साथ इलाके में सक्रिय है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
जैसे ही सुरक्षाबल घटनास्थल के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आधे घंटे तक पुलिस के बीच मुकाबला हुआ।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान मार्टिन ढेर हो गया, जबकि उसके कुछ साथी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मारे गए मार्टिन के पास से हथियार , भारी मात्रा में कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मार्टिन करकट्ट लंबे समय से गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में सक्रिय था। वह कई बड़ी वारदातों, फिरौती वसूलने और सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल रहा है। उस पर लाखों रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि भागे हुए नक्सलियों को भी पकड़ लिया जाए।



