संत शिरोमणि कबीर दास जयंती सह तांती सम्मान समारोह

भागलपुर। शहर स्थित टाउन हॉल के प्रांगण में भाजपा द्वारा आयोजित संत शिरोमणी कबीर दास जयंती सह पान (तांती ) सम्मान समारोह का आयोजन भोला प्रसाद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार पान समाज की पीड़ा को समझती है। नेताओं, मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि पान समाज को उसका सम्मान यानी आरक्षण वापस लौटाने की दिशा में पहल होगी। सरकार उनके लिए सोचती है। इसलिए आज की तारीख में तांती समाज को अगर किसी दल, पार्टी पर विश्वास है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है।
इसके पूर्व खेल मंत्री सुरेंद मेहता, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन, विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता तांती, विधयाक ई शैलेन्द्र, ललन पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शामिल हुए।इससे पूर्व नेताओं ने संत कबीर दास, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तांती समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी भोला प्रसाद ने स्वागत भाषण में सभी अतिथि का स्वागत करते हुए कहा की पान समाज को जागरूक होने की जरूरत है।हमारे समाज को मोदी जी पर भरोसा हैं की हमारा खोया सम्मान मोदी जी ही वापिस करेंगे।

तांती समाज को आरक्षण नरेन्द्र मोदी सरकार ही देगी : सुरेन्द्र मेहता

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा की नरेन्द्र मोदी सरकार ही पान समाज को आरक्षण नरेन्द्र मोदी की सरकार देगी।हमें सदगुरू कबीर जी महाराज के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को सदा याद रखना होगा।आज के युग में भी संत कबीरदास के जीवन से हम सब को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने संत शिरोमणि कबीर दास के व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना की. साथ ही संगठन के नीतियों पर प्रकाश डाला।उन्होंंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर सराहना किया।नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ही पान समाज के हक और हुकुम के लिए सदैव से तत्पर है।
पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के प्रति आस्था और विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में पान समाज को जो मिलने वाली आरक्षण समाप्त किया है, उसे यह सरकार पुन: बहाल करेगी।चुनाव में अब काफी कम समय बचा हुआ है। एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाएं। हम भरोसा दिलाते हैं आने वाला बिहार आपका होगा।
विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पान समाज का आरक्षण समाप्त किए जाने के मुद्दे को उन्होंने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से समाज को पुनः आरक्षण दिलाने की उम्मीद जताई।उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकारसे आग्रह किया की पान समाज को आरक्षण जल्द जल्द मिले।
प्रो संतोष दास ने कहा की एक दिन पान समाज के लोग अग्रिम श्रेणी की भूमिका निभाएंगे।नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी विकसित हुआ है।नरेंद्र मोदी का नारा ही है सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नरेंद्र मोदी गरीबों का बेटा है किसी शाही खानदान से नहीं है। में गारंटी देता हूं जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक गरीब दलित और पिछड़ों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष साह, पवन मिश्रा, बैधनाथ मंडल,अभय वर्मन,विक्रम चक्रवती, कुमार मुकेश, राकेश रमन, मिलन तांती, राजनीतिक तांती, नेहा किरण, प्रीतम कुमार, शिवशंकर तांती, राजकिशोर तांती, युगमकिशोर तांती,बंटी यादव, नभय चौधरी, रोहित पांडे,प्राणिक वाजपेई, सुनिधि मिश्रा, रूबी दास,नरेश तांती, राज देवी,ओमप्रकाश उपाध्यय, सरिता देवी आदि कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपस्तिथ हुए। मंच संचालन उमाभूषण तांती एवं धन्यवाद ज्ञापन हरिहर तांती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *