राज्य में अपराधी पुलिस गठजोड़ को सत्ताधारी का संरक्षण: बाबूलाल मरांडी

धनबाद:राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है,अपराधियों और पुलिस में गठजोड़ है।तथा इस गठजोड़ को राज्य की सत्ता का संरक्षण प्राप्त है,ये बाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पार्टी द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही।रैली में सांसद पी एन सिंह,विधायक राज सिन्हा,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में जनता एवम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है अपराधियों,भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ा है। इस मामले में हेमंत है तो हिम्मत है का नारा चरितार्थ हो रहा।

उन्होंने कहा कि धनबाद अपराध का केंद्र बन गया है। कोयले की लूट मची है।आजाद भारत में सर्वाधिक कोयले की लूट हेमंत सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में हुई है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार केवल कोयला ,बालू , पत्थर की लूट से ही कमाने में नही जुटी है बल्कि अपराधियों से भी कमा रही है।

हेमंत सरकार अपराधियों को जेल में गैर कानूनी सुविधा मुहैया करा रही।अपराधी जेल से रंगदारी मांग रहे। अपराधियों का विदेशों से भी कनेक्शन उजागर हुआ है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को लाखों रूपए की कमाई धनबाद से हो रही। राज्य से व्यापारी पलायन कर रहे। छोटे छोटे व्यावसायियों ,ठेला खोमचा वालों से भी अपराधी वसूली कर रहे,और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

कहा कि हेमंत सरकार ने पुलिस को अपराधियों,भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई केलिए नही बल्कि वसूली केलिए लगा दिया है।

कहा कि यह सरकार काम करती तो लोगों को रोजगार केलिए बाहर के राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ता। उत्तराखंड टनल में सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के ही फंसे थे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी की कारवाई में मुख्यमंत्री पर शिकंजा कस रहा। मुख्यमंत्री भागे फिर रहे। अगर वे दोषी नहीं हैं तो फिर क्यों नहीं ईडी के पास जाकर अपनी संपत्ति बता देते।
कहा कि,वह दिन दूर नही जब हेमंत सोरेन की कुर्सी पर नही होटवार जेल में होगी।

श्री मरांडी ने कहा कि विकास की पहली प्राथमिकता अमन चैन,विधि व्यवस्था होती है। प्रदेश में भाजपा की चाहे बाबूलाल मरांडी ,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास किसी के नेतृत्व में सरकार रही हो अपराधियों में खौफ थी।अपराधी राज्य छोड़कर भाग गए थे।

उन्होंने कहा कि जबतक झामुमो कांग्रेस,राजद ठगबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में रहेगी राज्य को अपराध मुक्त नहीं बनाया जा सकता।
कहा कि हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तक भाजपा का यह आंदोलन जारी रहेगा।
कहा कि भाजपा सरकार केवल अपराधियों को ही नही बल्कि अपराधियों को बचाने वालों को भी अपराधी की तरह सजा दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *