विकास विरोधी कांग्रेस झामुमो को मांडर से मुक्त करें: बाबूलाल

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इटकी मंडल के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस झामुमो और राजद के परिवारवाद व भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही मांडर में उप चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा ढाई वर्ष में विकास के कार्य तो नहीं हुए किन्तु सत्ता में बैठे दलों ने अपना खूब विकास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो जैसी पार्टियां पैसे और परिवार के लिए राजनीति करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर के पक्ष में वोट देकर चोट करना है। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में हेमंत सरकार ने राज्य को लूटा है। यह लोग सत्ता का दुरुपयोग कर अपने नाम पर, अपने परिवार और प्रतिनिधियों के नाम से खदान का लीज लिया, उद्योग के नाम पर जमीन का लीज लिया। उन्होंने कहा चोरी, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के मामले बढे हैं। जो सुरक्षा नहीं दे सकते हैं उन्हें वोट नहीं देना है। ब्लॉक, अंचल, थाना व जिला स्तर के कार्यालयों में लूट मची है। बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, ऐसे भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जो राज्य की चिंता नहीं करते वैसे लोगों को सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ लूट मची है। कोयला बालू व अन्य खनिज संपदा की लूट मची है। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूट कर तिजोरी भर रहे हैं। लुटेरी सरकार को विदा करना है। मांडर से विकास विरोधी कांग्रेस, झामुमो को इस बार मुक्त करना है।

जांच अधिकारियों के खिलाफ और दर्द हेमंत सरकार को हो रहा

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य निर्माण से पूर्व केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी किंतु झारखंड को अलग राज्य का दर्जा कभी नहीं दिया। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही अटल बिहारी वाजपेई ने अलग राज्य के सपने को साकार किया। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने सजाने और संवारने का काम किया। गांव गांव तक सड़क पुल पुलिया बनाया गया। उन्होंने कहा हम जो बोलते हैं वह करते हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब किसान को देखते हुए योजनाएं बना रहे हैं। काम करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का आह्वान किया। गंगोत्री कुजूर को एक एक वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक सचिव स्तर के पदाधिकारी पर छापा पड़ा किंतु दर्द हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस और झामुमो को सर्वाधिक हुआ। जांच एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच से सरकार डर रही है, इसलिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा यह मौका है कांग्रेस और झामुमो को सबक सिखाने का।

इससे पूर्व इटकी मंडल जाने के क्रम में जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता, फूल माला देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान विंध्यानी मैदान, चिनारो पुरियो के कोड़ही मोड़, कुल्ही मैदान, कुर्गी बाजारटांड, महादानी स्थल झुमराटोली और कुंदी मैं जनसंपर्क अभियान और जन चौपाल को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान शशि भूषण भगत, संजय महतो, अनिल लकड़ा, राजीव रंजन मिश्रा, अनीता मुंडा, संजय लकड़ा, अजय प्रकाश, रंजन महतो, लालमोहन सिंह, निरंजन महतो, मंगल प्रकाश, अवधेश सिंह, हेमंत गोप, भोला महतो, कुणाल सहदेव, भोला महतो, प्रीतम सिंह, संजय उरांव, शंकर सिंह, बिरसा मिंज, बिसु उरांव, हिंदुवा उरांव, रमेश उरांव, विजेता लकड़ा, विनय उरांव आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *