घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा : लंबोदर महतो

जमशेदपुर :आजसू पार्टी के पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने कहा है कि झामुमो ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया है और आदिवासी–मूलवासी को ठगने का काम किया है। पूरे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव दिखा रहा है। एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन इस क्षेत्र का विकास करेंगे।  श्री महतो ने आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ढालभूमगढ़ तथा मुसाबनी प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने माटीगोड़ा, बांसकटिया आदि ग्राम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि घाटशिला में बदलाव की हवा चल रही है।उन्होंने कहा कि घाटशिला में सड़क नहीं, पानी नहीं, डाक्टर नहीं, विकास के नाम पर झामुमो ने सिर्फ वादों की गठरी दी। दुखद है कि वर्षों से यहाँ की जनता बदहाली का दंश झेल रही है। अब जनता आवाज़ उठाने लगी है।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने घाटशिला विधानसभा के कालाचिति पंचायत में प्रचार अभियान चलाया। श्री सहिस ने घाटशिला में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में बांसगढ़ा की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कालाचिति पंचायत के बाँसगढ़ा और माझीटोला में ग्रामीणों के साथ बैठक भी की।इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, राजेश महतो, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया राकेश मुर्मू, बनबिहारी महतो, ओमियो महतो, मानु महतो एवं संतोष महतो के अलावा अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *